BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉकडाउन में बेजुबानों की सुध ले रहा एनीमल सेवियर्स, भोजन के साथ दे रहे हैं अपनापन, बीमारी पशुओं का करा रहे उपचार

भिलाई। लॉकडाउन में इंसान तो अपनी जरूरतें किसी से बोलकर पूरा कर रहा है, पर बेजुबान जानवर न तो किसी से अपनी भूख बता पा रहे हैं और न ही अपनी बीमारी को प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसे बेजुबानों की लॉकडाउन में हो रही दशा को सेक्टर -1 के एनीमल सेवियर्स ग्रुप ने अहसास किया और उनकी सुध ले रहे हैं।
एनीमल सेवियर्स ग्रुप शहर में घूमने वाले कुत्ते, गाय, बैल जैसे बेजुबानों पर न केवल प्यार उड़ेलता है बल्कि उनके लिए जरूरत के वक्त भोजन और दवाई का भी इंतजाम करता है।
कोरोना के चलते अभी शहर में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से शहर के सभी मार्केट और खानपान की दुकानें बंद है। खुले में घूमने वाले बेजुबानों को सामान्य दिनों में भोजन जुटाने में विशेष दिक्कत नहीं होती, लेकिन अभी उन्हें पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। बेजुबानों की इस हालत को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के सदस्यों ने महसूस किया। इसके साथ ही ग्रुप के सदस्य भिलाई टाउनशिप, सेक्टर 1, सेक्टर 2, सेक्टर 4, सिविक सेन्टर, सेक्टर 6, सेक्टर 10, निगम क्षेत्र, वैशाली नगर एवं पावर हाऊस आदि इलाके में घूम-घूम कर बेजुबानों की सुध ले रहे हैं। इस काम को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के अंजली सिंह, अंकिता सहाय , तन्वी शुक्ला, अमित चौधरी, अभिषेक नेमा, जे डी शुक्ला, आदर्श राय, राजबीर, निखिलेश, आकाश साहू अपने सहयोगियों के साथ निस्वार्थ भाव से इस सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Related Posts