
रायपुर। आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में हैं। जिनके कारण लोगो को लॉकडाउन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस विषम परिस्थितियों में सबसे अधिक परेशानी गरीब वर्ग के व थर्ड जेंडर समुदाय के लोगो को साथ ही पशुओं को भी बहुत सारी समस्याओं ने घेर रखा है। गरीब तबके के लोगो को भोजन , राशन, दवाई, सब्जी खरीदने के लिए पैसे नही है न ही उनके पास मास्क उपलब्ध नही थे। इस संकट की घड़ी में जिदगीं फाउडेशन की संचालिका श्रीमती यशा ने अपनी संस्था व अपने सहयोगी संस्था के माध्यम से राहत कार्य का बेहद सूंदर तरीके व लॉकडाउन के सभी नियमो का पालन करते हुए प्रशासन के सहयोग से लोगो तक व जानवरों तक पूरे 22 दिन तक भोजन राशन, दवाई, मास्क, सेनेटाइजर पहुचाया साथ ही लोगो को घर पर रह कर सरकार का सहयोग करने हेतु अपील किया। लोगो को सुरक्षित कैसे रहना है, उसकी पूरी जानकारी प्रदान की उनके इस कार्य से गरीब बस्तियों में राहत ली। इस कार्य मे जिदगीं फाऊंडेशन की टीम में गायत्री यदु, सन्तोषी, वर्षा, अंजुम आदि ने पूरा कार्य निस्वार्थ मन से किया। इस नेक कार्य मे नवसृजन मंच के अमरजीत छबड़ा का विशेष सहयोग रहा। मानव सेवा ही माधव सेवा है। इस बात को पूरी तरह से जिंदगी फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती यशा जी ने चरितार्थ किया है।






