प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 20/04/2020
रोड टैक्स कम हो इसके लिए ट्रांसपोर्टरों ने लिखा पत्र .
भिलाई। आज कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में लॉक डाउन किया गया है। जिसके चलते पूरी गाड़ियां खड़ी हो चुकी है।छत्तीसगढ़ के समस्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रमुख संरक्षक इंदरजीत सिंग छोटू, प्रभुनाथ बैठा, हरेंद्र यादव, सीता सिंग, सुखवंत सिंग, दुर्गा पटेल, गोपी अरोरा, भजन सिंग, जसवंत सिंह सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, बलजिंदर सिंह, पंकज सेठी, इंदरजीत सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, पंकज सिंह, शंभूनाथ बैठा, भजन सिंह, सतेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, परमजीत सिंग, अरुण कुमार बैठा, जगजीत सिंग लाडी, गुरप्रीत सिंग ढींगरा एवं छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष सुखचैन सिंग, बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष मलकित सिंग, रायपुर जगदलपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंग सिधु, ने मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर निवेदन किया है की सरकार 6 महीने का रोड टैक्स माफ करें।
परम आदरणीय। दिनांक 20-04-2020
श्री भूपेश बघेल जी ( मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन)
श्री मोहम्मद अकबर जी (परिवहन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन)
विषय – गाड़ियों के रोड टैक्स में 6 माह का छूट देने बाबत।
महोदय जी, आज पूरे भारत में कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयो एवं गाड़ी मालिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। 20 अप्रैल से छोटे छोटे उद्योग एवं ट्रांसपोर्ट को चालू करने का आदेश केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया गया है हम सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं की छोटे उद्योग चालू हो जाने से सभी गाड़ियों में माल का पूर्ति नहीं हो पाएगा , जब तक की बड़े उद्योग चालू ना हो जाए , सबसे ज्यादा माल स्टील प्लांट , सीमेंट प्लांट , बड़े उद्योगों से निकलता है यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में गाड़ियों में माल लोडिंग होता है महोदय जी जब तक बड़ी कंपनी चालू नहीं हो जाती तब तक गाड़ियों का माल मिलना मुश्किल है, देश के कई जिले ऐसे हैं जिसको रेड जोन के अंतर्गत रखा गया है जहां पर परिवहन करना निषेध है। इस स्थिति में गाड़ियां कैसे चल पाएगी ,आपने जिस तरह किसानों एवं अन्य वर्गों को समर्थन मूल्य के रूप में आर्थिक पैकेज दिए है उसी तरह गाड़ी मालिकों के लिए 6 माह का टैक्स माफ करने का कृपा करें, महोदय जी कोरोना वायरस के कारण परिवहन की स्थिति को सुधरने में लगभग साल लग जाएंगे। गाड़ी मालिक, चालक, परिचालक लगभग 20 आदमी का परिवार एक गाड़ी से पलता है लाखों लोग बेरोजगार हो चुके है , गाड़ी नही चलेगी तो टैक्स कहा से भरेंगे। लॉक डाउन में गाड़ियां खड़ी हो चुकी हैं अधिकांश ड्राइवर अपने अपने प्रदेशों में चले गए हैं जब तक पूर्णत काम चालू नहीं हो जाता, तब तक ड्राइवरों का आना मुश्किल है ।
अतः आपसे निवेदन है हम सब की समस्या पर विचार करने की कृपा करें ।
धन्यवाद
विनीत-
सुखचैन सिंग
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन






