BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉकडाउन के मद्देनजर युवा कांग्रेस ने शुरू किया “भोजन एक्सप्रेस”, जरूरतमंद को उपलब्ध करा रहे पका हुआ भोजन

 

भिलाई। विधायक देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस ने शनिवार 15 मई से भोजन एक्सप्रेस की शुरुआत की है। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अर्जुन शर्मा एवं उनकी टीम में भिलाई के जरूरतमंद गरीब, असहाय व मजदूरो को घूम घूर भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मा उठाया है।
अर्जुन शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के कारण बहुत से जरूरतमंद गरीब लोगो को भोजन नही मिल पा रहा है जिनको देखते हुए हमने यह निर्णय लिया कि हम भिलाई के जरूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराएंगे। शनिवार 15 मई से इसकी शुरुआत की गई है। शनिवार को पॉवर हॉउस होते हुए नेहरू नगर, सेक्टर एरिया से होते हुए फिर पावर हाउस तक खिचड़ी बनाकर चार पहिया गाड़ी में रखकर श्रमिक बस्तियों में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 150 लोगो को भोजन उपलब्ध करवाया गया है। अलग अलग दिन भोजन बनाकर ऐसे ही जरुतमन्दों कि मदद की जाएगी। आज चावल, दाल और सब्जी बनाकर वितरण किया जाएगा।
हम चाहते है कि कोई भी भूखा ना रहे इसी उद्देश्य से भोजन एक्सप्रेस चलाया जा रहा है। हमारे इस नेक कार्य मे अमित उपाध्यक्ष, अभय सिंह, नवीन अग्रवाल, संकेश पाल, जगजीत सिंह, शुभम शर्मा, शुभम सिंह, अमृत, अनिकेत का विशेष भूमिका रहती है।

Related Posts