बलौदाबाजार। कोरोना संक्रमण से आम लोगों को बचाने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग पार्टी दिन रात पेट्रोलिंग कर लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत लगातार दे रही है।
हिदायत देने के बाद भी कुछ लोगो मे सुधार नही होने व शासन द्वारा दुकान बंद करने के निर्धारित समय उपरांत भी अपनी दुकान संचालित करने वाले नेहरु चौक एवं दुर्गा चौक बलौदाबाजार के 02 दुकानदारो के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा कल दिनांक 02.06.2020 को 128 कार्यवाही कर 12280 रुपये समन शुल्क काटा गया ।
इसी प्रकार विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल,चार पहिया वाहन आदि में बेवजह घूमते पाए जाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने एवं शासन के नियमों की अवहेलना कर तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत 55 प्रकरण दर्ज कर 11900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया है।
लाकडाउन नियमों एवं शासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये शासन द्वारा पारित नियमों का पालन करें तथा सावधानी बरतें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।






