BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लेबर पेन की सूचना पर dail 112 ने पीड़िता को पहुंचाया जिला अस्पताल, वाहन में ही महिला ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर दिया बच्चे को जन्म

भिलाई। शनिवार की रात्रि चीता 1 को इवेंट प्राप्त हुआ की तिरंगा चौक जामुल निवासी की पत्नी को तीव्र लेबर पेन हो रहा है, इमर्जेन्सी है सूचना पर चीता 1 में तैनात आर क्र 1359 चेतमान गुरुंग और चालक उत्तम साहू द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए तत्काल मौक़े पर पहुँचकर पिडिता एवं परिवार को साथ लेकर सुरक्षित रास्ते से ज़िला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया।

जो अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही 112 वाहन में ही परिजनो के समक्ष पिडिता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिन्हें परिजनो के सहयोग से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। नवजात शिशु और माता दोनो स्वस्थ्य हैं, परिजनो ने स्टाफ़ और 112 सेवा का आभार व्यक्त किया।

 

Related Posts