BREAKING

Uncategorised

लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 07 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले आरोपी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि प्रार्थी दुखनाशन मानिकपुरी (32 वर्ष) को लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी हरेंद्र शर्मा पिता स्व. बिटोरी शर्मा ने धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने जुलाई 2018 से दिसंबर 2019 के बीच चार किश्तों में चेक के माध्यम से कुल 7 लाख रुपए चेक के लिए थे लेकिन न नौकरी लगाई और न ही पैसा लौटाया।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 350/2021, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी को उसके निवास स्थान भनपुरी स्थित आडवाणी कॉलोनी से थाने में लाकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे के अलावा थाना के उपनिरीक्षक अजय झा, सउनि वरूण देवता, आरक्षक विनय पाण्डेय, आरक्षक प्रकाश नारायण पात्रे की भूमिका रही।

Related Posts