BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलीता ईस्टर्न आर्मी कमांड के बने प्रमुख, इस तिथि को संभालेंगे कार्यभार

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय के उप-सेना प्रमुख बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता को ईस्टर्न आर्मी कमांड का चीफ नियुक्त किया गया है….

कोलकाता (ए)। लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता थल सेना के पूर्वी सेना कमान के नये प्रमुख यानी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ होंगे. असम के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय को थल सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल कलिता को ईस्टर्न आर्मी कमांड का प्रमुख बनाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

31 जनवरी को पदभार संभालेंगे आरपी कलिता

लेफ्टिनेंट जनरल कलिता 31 जनवरी 2022 को सेना के पूर्वी कमान के नये प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे. सेना का महत्वपूर्ण पूर्वी कमान पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा के लिए तैनात है. इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट मनोज पांडे बने हैं सेना के उप-प्रमुख

केंद्र सरकार ने हाल में पूर्वी सेना कमान के मौजूदा कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले उप सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा की है. लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी को रिटायर होने जा रहे हैं।

Related Posts