बालोदबाजार। दिनांक 27/05/2020 को प्रार्थी बुधराम कर्ष पिता गणेश राम कर्ष ग्राम भोगहापारा शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा के थाना आकर रिपोर्ट दर्ज उक्त की दिनांक 27/05/20 को प्रार्थी बुधराम अपने इ-रिक्शा में रानीसत्ती एजेन्सी शिवरीनारायण से एक इन्वाइट एवं एक बैटरी को ग्राम छिर्रा के राजेन्द्र साहू पिता बाबू लाल के यहा छोड़ने जा रहा था कि करीब दोपहर 02 बजे ग्राम घटमडवा के आगे कुम्हारी में रोड ईट भट्ठा के पास TVS मोटर सायकल 03-04 लोग आये और जबरजस्ती रुकवाकर गाली गलौच करते हुये चप्पल से मारपीट के इन्वाइट क़ीमत 4800/रु एवं बैटरी 12300/रु. को लूट कर भग गये की रिपोर्ट की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी दिया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदा बाजार प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बलौदा बाजार निवेदिता पाल ,एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी महोदय के दिशा निर्देशानुसार अज्ञात आरोपियों की विरूद्ध धारा 341,394 भादवि तहत लूट कायम कर तत्काल थाना प्रभारी ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर फरार अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करने के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत ग्राम कुम्हारी में छिपे हुये है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँच कर घेराबंदी कर आरोपीगण 01 पूरी राम साहू पिता उदेराम, 02 महेंद्रदास पिता दुकालू दास उम्र 28 साल, 03 शैलेंद्र श्रीवास पिता देवालाल श्रीवास उम्र 25 साल, 04 प्रेमलाल पटेल पिता होरीलाल पटेल उम्र 36 सकिनान कुम्हारी थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इंवेटर कीमती 4800 एक टी वी एस स्टार मोटरसाइकिल एवं एक हीरो साइकिल को जप्त किया जाकर आरोपियों को मान. न्यायालय के आदेश पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया
सम्पूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी ओ.पी. त्रिपाठी, प्रआर 175 दिलीप टोप्पो, आर 66 नरेश खुटे,आर 654 कार्तिकेश्वर कश्यप, आर 837 प्रवीण यादव, आर 710 पिलेश कुर्मी, आर 912 रविन्द्र साहू, आर 839 यशवंत यादव एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






