BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

लूट की घटना को अंजाम को देने वाले 01 अपचारी बालक सहित 03 आरोपियों गिरफ्तार, मारपीट कर लूटे थे 15000/-₹

बलौदाबाजार। आज दिनांक 17.08.2020 को प्रातः प्रार्थी परदेशी अजय निवासी ग्राम पचरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.08.2020 के अपने स्वराज माजदा वाहन में जा रहे थे, कि रात्रि 03.45 बजे ग्राम पवनी कृष्णा राईस मील के पास संतरा रंग का नैनो कार से ओवरटेक कर 03 लड़कों द्वारा गाली गलौच एवं मारपीट करते हुये प्रार्थी के जेब में रखे 15000 रू. तथा गाड़ी की चाबी लूटकर भाग गये। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्र. 164/2020 धारा 394,341 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला को देकर तथा उनसे दिशा-निर्देश प्राप्त कर अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बिलाईगढ़ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम को ग्राम पवनी की ओर आरोपियों की धरकपड़ हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी के बताये अनुसार एवं मुखबिर के माध्यम से ग्राम पवनी में संतरे रंग के नैनो कार के संबंध में पता किया गया, जिसमें बिल्कुल वैसी ही नैनो कार गणेश कुमार साहू के पास होना पता चला। पुलिस द्वारा तत्काल गणेश साहू पिता रामलाल साहू उम्र 27 साल ग्राम पवनी के घर दबिश देकर उसे पकड़ा गया तथा उससे कड़ाई से पूछताछ पर लूट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये वारदात में शामिल ग्राम पवनी निवासी अपने 02 अन्य सांथियों गोपेश कर्ष पिता सुनील कर्ष उम्र 21 साल एवं 01 अपचारी बालक के संबंध में बताया। प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त नैनों कार क्र. CG22 AC 4464 एवं 15,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।

आरोपियों की धरपकड़ में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बिलाईगढ़, सउनि रामनाथ चंद्रवंशी, प्र.आर. मनोहर पारेश्वर, आर विक्की वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Posts