BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लिंडा याकारिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

ट्विटर के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने अपने इस प्लेटफॉर्म की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो के नाम की घोषणा की है…

नईदिल्ली (ए)। अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ के नाम का एलान किया है. ट्विटर के मालिक मस्क ने शुक्रवार 12 मई को ट्वीट किया, ”मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा. प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप ‘एक्स’ में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

मस्क ने बताया अपना रोल इससे पहले मस्क ने अपने एक अन्य ट्वीट में घोषणा की थी कि उन्होंने एक्स/ट्विटर के लिए नए सीईओ को हायर कर लिया है. उन्होंने बताया था कि नई सीईओ 6 हफ्तों में काम शुरू कर देंगी. मस्क के मुताबिक, उनकी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ, प्रोडक्ट की देखरेख करने वाले, सॉफ्टवेयर और सिस्टम ऑपरेटर के रूप में होगी।

कौन हैं लिंडा याकारिनो? लिंडा याकारिनो का नाम पहले से ट्विटर के सीईओ की रेस में चल रहा था. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, याकारिनो 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम करती आ रही हैं. वर्तमान में उनकी भूमिका ग्लोबल एडवर्टाइजिंग और पार्टनरशिप्स में चेयरपर्सन की है. इससे पहले उन्होंने कंपनी के केबल एंटरटेनमेंट और डिजिटल एडवर्टाइजिंग सेल्स डिवीजन के लिए काम किया है।

याकारिनो ने 19 वर्षों तक टर्नर कंपनी के लिए भी काम किया है. उन्होंने 1981 से 1985 के बीच पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. उन्होंने लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशंस विषयों में पढ़ाई की है।

Related Posts