भिलाई। मुख्यमंत्री छग, शासन व जिला कलेक्टर से अपील की लाकडाउन पर पुनः विचार करें। संक्रमण से लड़ने के चलते आर्थिक संक्रमण बढ़ने का भी खतरा नजऱ आ रहा है। जिसपे ध्यान देने की आवश्यकता है। जंहा-जंहा संक्रमित की संख्या ज्यादा है, वँहा कड़ाई से लाकडाउन किया जाए, जहा पर संक्रमण नहीं है वँहा सामान्य तौर पर रोज़गार का संचालन होने दे। पूर्ण लाकडाउन से फिर सामान्य वर्ग का कमर टूटेगा। जिसकी भरपाई मुश्किल है, पिछले बार के लाकडाउन से जनता बड़े मुश्किल से उबरा ही था कि फिर से लाकडाउन ने चिंता की लकीर खींच दी हैं। रोज़मर्रा और जरूरतों के सामानों के दुकान बंद रहने से खुलने पर भगदड़ मचेगा और फिर भीड़ एकत्र होगा। सामान्य व्यापार संचलान में अव्यस्था नही होगा और प्राशशन सजगत से नियत्रंण भी कर सकता है।
मास्क और सोशल डिस्टेंश के नियम को कड़े किये जायें, जनता में जागरूकता लाने समाजसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए ताकि पुलिस प्रशासन को भी सहयोग मिल पाये और भार भी कम हो जाएगा।
अतः लाकडाउन पर पुनः विचार करें
उक्त पत्र प्रदेश के मुखिया को भी प्रेषित किया जा रहा है ताकि वो इस विषय पे संज्ञान लें। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने दी।














