सिंगर केके का कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान निधन हो गया, उन्हें परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें फौरन CMRI हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया….
कोलकाता (ए)। सिंगर केके का कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान निधन हो गया। उन्हें परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें फौरन CMRI हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने केके के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
दरअसल, मशहूर सिंगर केके कोलकाता के नजरूल मंच पर गुरुदास कॉलेज के फेस्टिवल में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन CMRI हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक केके का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है। लेकिन अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी बताया जा रहा है कि केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे। उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था। विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था। लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद यह हादसा हुआ है।
केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नथ है। केके 53 साल के थे। उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्म में भी गाने गाए थे। केके के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई हस्तियों ने शोक जाहिर किया है।
Saddened by the untimely demise of noted singer Krishnakumar Kunnath popularly known as KK. His songs reflected a wide range of emotions as struck a chord with people of all age groups. We will always remember him through his songs. Condolences to his family and fans. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि केके के निधन से दुखी हूं। उनके गानों ने हर उम्र के लोगों के साथ कनेक्ट किया। उन्हें उनके गानों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक प्रकट किया है।
“हम रहें या ना रहें कल
कल याद आएँगे ये पल…”सुप्रसिद्ध गायक केके का यूं अचानक चले जाना बहुत स्तब्ध कर देने वाली दुखद सूचना है।
ईश्वर उनके चाहने वालों को हिम्मत दें। ॐ शांति:
गीत जीवित रहेंगे, शब्द गूंजते रहेंगे… #RIPKK pic.twitter.com/bisj5ySILY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 31, 2022















