BREAKING

Uncategorised

लड़के को थप्पड़ मारने और मोबाइल तोड़ने वाले सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को हटाने मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

सूरजपुर। जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा शनिवार 22 मई को अलग ही तेवर में दिखे। वे शहर में पुलिस के लॉकडाउन की गश्त पर निकले थे। रास्ते में उनका सामना एक लड़के से हो गया। उससे पूछताछ की। लड़के का जवाब सुनकर कलेक्टर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे मगर उन्हें कुछ खटका वो लौटे युवक का मोबाइल मांगा और उसे जमीन पर पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गया, फिर एक थप्पड़ लड़के के गाल पर दे मारा। कलेक्टर का गुस्सा यही पर शांत नही हुआ, इसके बाद कलेक्टर ने पुलिसकर्मियों से कहते दिखे कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा है, साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और पुलिसवालों की तरफ देखकर बोले- देख रहे हो इसे…ये साहब का इशारा था जिसे खाकीधारी समझ गए। जवान ने डंडा लिया और कलेक्टर के सामने खड़े लड़के को पीट दिया। जैसे ही डंडा पड़ा तो लड़का चिल्लाकर बोला- भगवान की कसम ये पर्ची देख लीजिए, मैं टेस्ट करवाकर आ रहा हूं। कलेक्टर ये कहकर निकल गए इस पर एफआईआर करवाओ।
कलेक्टर रणवीर शर्मा सुबह से ही गुस्से में थे। लॉकडाउन की गश्त में मिलने वाले आम लोगों को पुलिस से पिटवा रहे थे जिस पर दया आ रही थी उसका 500 रुपए का चालान काटने का आदेश दे रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। उसने अपना आईकार्ड दिखाया, कलेक्टर साहब का दिमाग गरम था कार्ड को दरकिनार कर पुलिस जवान से बोले क्या देख रहे हो लगाओ एक डंडा, हड़बड़ा कर युवक बाइक से उतरा बोला सर..सर मेरी कोविड में ड्यूटी लगी है कर्मचारी हूं। तो दूसरे अफसरों ने उसे जाने दिया।
कलेक्ट रणबीर शर्मा का ये वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अफसर अपने पद के घमंड में जरूरतमंदों की तकलीफ भूल जाते हैं। तो किसी ने कलेक्टर के इस रवैये को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया। छत्तीसगढ़ के अलावा देश के दूसरे हिससों के लोगों ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया।
कलेक्टर का जवाब
इस मामले मैं कलेक्टर रणबीर शर्मा का दावा था कि शनिवार और रविवार को हम जिले में टोटल लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। मगर कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। वो लड़का कभी खुद को नाबालिग कह रहा था, कभी दवा लेने, तो कभी टेस्ट करवाने की बात कह रहा था। वीडियो में डंडा मारने वाले हिस्से को ही जानबूझकर वायरल किया जा रहा है। वो एडिटेड क्लिप है।

सीएम ने लिया संज्ञान, हटाने के दिये निर्देश
वही मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को हटाने के निर्देश दे दिये है। सीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। देखे वीडियो👇

https://youtu.be/n0Kf9CP8hpU

Related Posts