भिलाई। कन्यादान फाउंडेशन द्वारा उत्तरप्रदेश के लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस एवं संस्था की दूसरी वर्षगाँठ पर “आत्मनिर्भर भारत रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में देश के विभिन्न राज्यो से आये हुए समाज सेवको को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जरूरतमंद महिलाओ को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने हेतु समाज सेवको को प्रदान किया गया हैं।
इस समारोह में छत्तीसगढ़ से 8 लोगो का चयन हुआ। भिलाई-3 निवासी चंद्रप्रकाश कोसरे ने इस पुरस्कार को अपने नाम दर्ज कर मिसाल कायम किया है। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवा प्रदान कर विभिन्न कार्यो में सराहनीय कार्य करते हुए उन्होंने भिलाई सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
देशभर से आये 10 गेस्ट ऑफ हॉनर, 16 गेस्ट, 43 अवार्डी व चीफ गेस्ट के रूप मे नीरज सिंह पुत्र राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार, वी.आई. पी. गेस्ट के रूप मे मेजर आशीष चतुर्वेदी ( शेर ए अवध ) व दिल्ली से आये कन्यादान फाउंडेशन के फाउंडर हृषी सरदाना के माता-पिता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से प्रमेश विजयवार, सोमनी से नितेश अगरवाल, प्रीति झा, परमालकसा से हेमा साहू, गंडई से पूर्णिमा नेताम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।















