पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की सुंदरता को बयां करते हुए लोगों से अपील की है कि विदेश घूमने से पहले एक बार यहां जरूर आएं…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौर पर स्नॉर्कलिंग का मजा लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नजर आ रहा है कि पीएम मोदी एक लाइफगार्ड की मदद से स्नॉर्कलिंग कर रहे हैं. इस वीडियो में प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के आकर्षक बीच पर टहलते हुए भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “लक्षद्वीप का जमीनी इलाका भले ही छोटा हो, लेकिन यहां के लोगों का दिल समुद्र जितना विशाल है. लक्षद्वीप की सुंदरता को शब्दों में समेटना बहुत मुश्किल है. जो लोग दुनिया के अलग-अलग देशों के द्वीपों को देखने जाना चाहते हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि वो पहले लक्षद्वीप आकर जरूर देखें. मुझे विश्वास है जिस दिन यहां के सुंदर बीच को देख लिया वो दूसरे देश जाना भूल जाएंगे।”
लक्षद्वीप को देख मन प्रसन्न हो गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए लक्षद्वीप के अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती का दौरा किया था. अपनी दो दिवसीय दौरे की झलकियों साझा करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “लक्षद्वीप की सुबह देखकर मन प्रसन्न हो गया. बीते दस वर्षों में हमारी सरकार ने समुद्र के इलाके को भी अपनी प्राथमिकता बनाया है. हाल ही में यहां जो जी20 की मीटिंग हुई है, उससे लक्षद्वीप को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।”
And those early morning walks along the pristine beaches were also moments of pure bliss. pic.twitter.com/soQEIHBRKj
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024
वाटर विला प्रोजेक्ट पर हो रहा काम पीएम बोले, “स्वदेश दर्शन योजना के तहत लक्षद्वीप के लिए कई प्लान बनाए जा रहे हैं. अब तो लक्षद्वीप के पास दो ब्लू फ्लैग बीच है. मुझे बताया गया है कि कदमत और सुहेली द्वीप पर देश का पहला वाटर विला प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है. लक्षद्वीप अब क्रूज टूरिज्म का भी बहुत बड़े डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “पिछले पांच साल की तुलना में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग पांच गुना बढ़ी है. मैंने देश की जनता से अपील की है कि वे विदेश घूमने से पहले देश के कम से कम 15 स्थानों को देखने जरूर जाएं. लक्षद्वीप विकसित भारत के निर्माण में एक सशक्त भूमिका निभाएगा।”
Since the last 9 years we have worked to enhance Lakshadweep's progress and our resolve only got stronger! pic.twitter.com/hn0otKPuxC
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024















