BREAKING

फीचर्डविविध

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 329 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल ने ओपनर के तौर पर वनडे में 328 छक्के लगाए थे...

 

बड़ोदरा (ए)। रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बैटिंग में माहिर खिलाड़ी हैं और उनके पास वह काबिलियत है कि वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उन्होंने तेजी के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और पवेलियन लौट गए। फिर भी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है।

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए पहले वनडे मैच में 26 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से दो छक्के और तीन चौके निकले। वह काइल जेमीसन की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में कीवी कप्तान माइकल ब्रेसबेल को कैच दे बैठे। मैच में दो सिक्सर जड़ते ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 650 छक्के पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था।

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 329 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल ने ओपनर के तौर पर वनडे में 328 छक्के लगाए थे।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ओपनर

ओपनर बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 329
क्रिस गेल 328
सनथ जयसूर्या 263
मार्टिन गुप्टिल 174
सचिन तेंदुलकर 167

 

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में साल 2007 में डेब्यू किया था और इसके बाद शुरुआत में तो वह अच्छा नहीं कर पाए थे, लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अभी तक 280 वनडे मैचों में कुल 11542 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Related Posts