BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा ने पांच साल दो महीने बाद टी20 में लगाया शतक, टी20 में पांच शतक लगाने का रिकार्ड किया अपने नाम

रोहित शर्मा ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है…

बेंगलुरु (ए)। भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की। किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया है।

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।

121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में शतक लगाने के मामले में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंद पर शतक लगाया। इसके अलावा रिंकू ने 36 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रोहित 14 महीने बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। पहले दो मैच में खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार वापसी की है।

Related Posts