BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड: फैन ने कर दीं सारी हदें पार, मैदान पर जाकर छूए रोहित शर्मा के पैर, ली सेल्फी

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग अब दुनिया में है, लेकिन केरल में गजब का उत्साह फैंस के बीच देखने को मिला, जहां एक फैन उनसे मिलने के लिए सारी हदें पार करके मैदान पर पहुंच गया और उनके पैर छूए..

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का सुनहरा दौर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जारी है। अब रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए बना दिया है। अब एमएस धोनी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

दरअसल, बुधवार 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में, जैसे ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, वैसे ही रोहित शर्मा भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी20आई मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस साल 16वां टी20 इंटरनेशनल मैच जीता है। वहीं, एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था।

धोनी ने साल 2016 में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच बतौर कप्तान जीतने का रिकॉर्ड भारत के लिए बनाया था, जिसे अब रोहित शर्मा ने धराशायी कर दिया है। उस साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और इस साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, लेकिन इस साल एशिया कप में भी भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेली थी, जिसमें 4 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित ने की थी।

टीम इंडिया को तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद ग्रैंड वेलकम फैंस की तरफ से मिला था, जहां टीम बस के आसपास भी हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। खासकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर केरल के फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा सा कटआउट लगा था। वहीं, जब फैंस ने टीम बस में रोहित को देखा तो वो उनकी तस्वीरें और वीडियोज निकालने लगे। खुद रोहित ने भी ऐसा किया, जबकि मैच के दौरान एक फैंस ने तो सारी हदें पार कर दीं।

दरअसल, जैसे ही भारतीय टीम की गेंदबाजी पारी समाप्त हुई तो एक फैंस स्टेडियम की सारी हदें पार करते हुए मैदान पर पहुंच गया, क्योंकि उसे रोहित शर्मा से मिलना था। उसने ऐसा किया और फिर मैदान पर ही रोहित शर्मा के पैर छूए। हालांकि, आगे चलकर उन पर बैन भी लगाया जा सकता है और इस क्रिकेट फैन को शायद स्टेडियम में एंट्री न मिले, क्योंकि ये एक तरह का सिक्योरिटी ब्रीच कहा जाता है, लेकिन फैंस का क्रेज अलग ही है।

https://twitter.com/ashrohitian2/status/1575183157212508160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575183157212508160%7Ctwgr%5E6c61de11eb4b8e7982d440d00d514ceef996521e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25100443291184810684.ampproject.net%2F2209072154000%2Fframe.html

 

अक्सर क्रिकेट फैन अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा एक अगल किस्म के क्रिकेटर हैं। वे मैच के बाद खुद ही ज्यादातर मौकों पर फैंस से मिलने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन इस फैन से सब्र नहीं हुआ और वे मैदान पर जा घुसा। हालांकि, स्टेडियम प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत या कार्रवाई की बात उस फैन पर करने की बात सामने नहीं आई है।

Related Posts