भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी. दरअसल, पिछले 10 सालों से भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है…
नईदिल्ली (ए)। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रवि अश्विन जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन संभवतः आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं।
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तकरीबन 36 साल के हैं. जबकि अगला वर्ल्ड कप साल 2027 में खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे. बहरहाल, इस बात की संभावना बेहद कम है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फॉर्मेट में आराम दिया जा सकता है या फिर वह रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं. इसके अलावा विराट कोहली की उम्र 35 साल है।
वर्ल्ड कप 2027 तक विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे. बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा. इसके अलावा रवि अश्विन की उम्र 37 साल है. बहरहाल, इन तीनों भारतीय क्रिकेटरों का यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश शाकिब अल हसन आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते दिख सकते हैं. डेविड वार्नर 37 साल के हैं. जबकि बेन स्टोक्स और शाकिब अल हसन की उम्र क्रमशः 32 साल और 36 साल है. इस कारण इन दिग्गजों का अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा. बहरहाल, भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी. दरअसल, पिछले 10 सालों से भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. टीम इंडिया इस सूखे को खत्म करना चाहेगी. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में भारतीय टीम टॉप पर काबिज पर है. पिछले दिनों भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
भारत के लिए मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले हैं. अब तक विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 13083 रन बनाए हैं. विराट कोहली की एवरेज 57.38 रही है. इसके अलावा विराट कोहली ने 47 शतक जड़े हैं. साथ ही 66 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं, अगर गेंदबाजों की बात करें तो मौजूदा खिलाड़ियों में रवीन्द्र जडेजा ने भारत के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. अब तक रवीन्द्र जडेजा ने वनडे मैचों में 204 विकेट लिए हैं।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल-
8 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
14 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु
अब तक वर्ल्ड कप में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?
1975: ग्रुप स्टेज
1979: ग्रुप स्टेज
1983: चैंपियंस
1987: सेमीफ़ाइनल
1992: राउंड-रॉबिन स्टेज
1996: सेमीफ़ाइनल
1999: सुपर सिक्स
2003: उपविजेता
2007: ग्रुप स्टेज
2011: चैंपियंस
2015: सेमीफ़ाइनल
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।















