BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा…

हैदराबाद (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज यानी के रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया है। भारत को सीरीज जीतने के लिए 187 रन बनाने थे।

कंगारुओं के लिए जोस इंग्लिस ने 52 और टिम डेविड ने 54 रन का स्कोर बनाया। डेनियल सेम्स ने भी नाबाद 28 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। वही भारत ने बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत के तरफ से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत ने अपनी पारी के आखिरी ओवर के 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 25 रनो की पारी खेली। केएल राहुल ने 1 और रोहित शर्मा ने 17 रनो की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से ग्रीन और डेविड ने अर्धशतकीय पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

Related Posts