भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद श्रीलंका के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में दसुन शनाका की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई…
नईदिल्ली (ए)। एशिया कप केसुपर-4 के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम 2023 एशिया कप के फाइनल में भी पहुंच गई है. भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 213 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 172 रनों पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में 5 विकेट लेने वाले दुनिथ वेल्लालागे 42 रनों पर नाबाद रहे. भारत के लिए कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की. कुलदीप ने चार विकेट चटकाए।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, लोकेश राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके। वहीं, चरिथ असालंका को चार विकेट मिले। आखिरी विकेट महीष तीक्ष्णा के नाम रहा। भारत के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। रोहित और गिल की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत करते हुए दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 65 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई।














