रायपुर। रायपुर जिले में क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को इस संबंध में सूचना संकलन करते हुये कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित करने तथा क्रिकेट स्टेडियम के अंदर इर्द-गिर्द सायबर सेल व पुलिस की टीम को सादे कपड़ो में सटोरियों की पतासाजी व चिन्हित हेतु लगाया गया है। इसी क्रम में दिनांक 11.03.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर में आयोजित हो रहे रोड सेफ्टी वल्र्डकप 20-20 क्रिकेट मैच के इंग्लैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में कुछ व्यक्ति परसदा रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही बैठ कर मोबाईल फोन में क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल की टीम को क्रिकेट सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सायबर सेल की टीम द्वारा क्रिकेट स्टेडियम में सटोरियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया एवं टीम द्वारा सटोरियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा क्रिकेट स्टेडियम में ही राजीव कुमार जैन, रिंकु सिंह, सुरेश हीरानंद, सुरेश मदनानी, जितेश बबलानी एवं चिराग समैया को मोबाईल फोन में आॅनलाईन स्काई एक्सचेंज एवं बीट हाब एप्लीकेशनों के माध्यम से लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा का संचालन करते रंगे हाथ पकड़ कर उनके कब्जे से 06 नग मोबाईल फोन, नगदी 37,200/- रूपये एवं क्रिकेट सट्टा का हिसाब जप्त किया जाकर सटोरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मंदिर हसौद के सुुपुर्द किया गया। जिस पर सटोरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 99/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01. राजीव कुमार जैन पिता जी सीजन उम्र 37 साल निवासी शुक्रवारी हिल जिला सागर (म.प्र.)।
02. रिंकु सिंह पिता दलवीर सिंह उम्र 28 साल निवासी सेक्टर 15 हाउस नंबर 273 थाना सेक्टर 11 चण्डीगढ़।
03. सुरेश हीरानंद चेलवानी पिता हीरानंद चेलवानी उम्र 45 साल निवासी कुकरेजा नगर 252 जेरी भटका नागपुर (महाराष्ट्र)।
04. सुरेश मदनानी पिता सुंदर राज उम्र 43 साल निवासी गोविन्द नगर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी नागपुर (महाराष्ट्र)।
05. जितेश बबलानी पिता नरेश बबलानी उम्र 30 साल निवासी छापरू चैक नागपुर (महाराष्ट्र)।
06. चिराग समैया पिता ठाकुर सिंह उम्र 26 साल निवासी सड्डू मोवा रायपुर।











