BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बोरई के उद्योग में 600 नग वृक्षारोपण की शुरुआत की

 

भिलाई। रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बोरई के उद्योग में 600 नग वृक्षारोपण की शुरुआत की, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बृजमोहन अग्रवाल व अमित अग्रवाल की पहल पर पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियां प्रारंभ की गईं। अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि वृक्ष लगाने के साथ ही उन वृक्षों को ज़िंदा रख बड़ा करने की ज़िम्मेदारी भी वे लोग उठा रहे हैं। सांसद ने कहा की हर साल शासकीय विभागों के कार्यक्रमों में लाखों वृक्ष लगाये जाते हैं परंतु प्राइवेट लोगों द्वारा वृक्षारोपण व वृक्ष की 2 साल तक देखभाल के आगे आना एक सुखद पहल है। यह मुहिम लगातार चलाते रहेंगे इससे बहुत बड़ा बदलाव आयेगा, लोगों का वृक्षों से जुड़ाव बढ़ेगा और पर्यावरण से भी।

भिलाई- दुर्ग जिले में इन दिनों निजि संस्थाओं व प्राइवेट लोगों के द्वारा ज़ोर-शोर से वृक्षारोपण के कार्यक्रम ज़ोर-शोर से चल रहे हैं। इस कार्यक्रम की प्रेरणा व पहल , दुर्ग के सांसद विजय बघेल के द्वारा व्यक्तिगत रूप से की जा रही है। इसी तारतम्य में  सांसद की उत्साह वर्धन के साथ , रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा विगत रविवार के दिन सुबह 10 बजे से बोरई, नवोदय विद्यालय के सामने, ‘ स्ट्रक-राइट’ उद्योग के बाज़ू में , विभिन्न प्रजाति के 600 नग वृक्ष लगाये गये . कार्यक्रम की शुरुआत , सांसद विजय बघेल ने बादाम का वृक्ष लगाकर की। सांसद ने कहा कि वृक्ष जीवन दायक , हमें ऑक्सीज़न प्रदान करता है इसलिये उनको बढ़ाना व उनका संरक्षण करना हमारी ज़िम्मेदारी बनती है।

उन्होंने बताया कि इस साल प्राइवेट लोगों व संस्थाओं की मदद से 42 हज़ार वृक्ष लगवाने का टारगेट किया है जिसका मुख्य कारण है कि यह वर्ष भारतीय जनता पार्टी के स्थापना का 42 वां वर्ष है . सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाखों वृक्षा लगाये जातें है प्रंतु प्राइवेट लोगों के द्वारा, एक बार बोलने पर, स्व-स्फूर्त होकर वृक्ष लगाने के लिये तैयार होना , बेहद सुखद है . रोटरी अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि आगे भी इसी तरह से पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम किये जायेंगे . संस्था के सचिव बृजमोहन अग्रवाल व पीपी मलय जैन ने सांसद विजय बघेल से अनुरोध किया कि वे जिले के किसी भी हिस्से में एक 15-20 एकड़ की सरकारी ज़मीन वृक्षारोपण व उसके संधारण के लिये रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर को देने की अनुशंसा करने का कार्य करते हैं तो क्लब अपने खर्च व ज़िम्मेदारी से एक जंगल की तरह ऑक्सीज़ोन बनाने के लिये तत्पर है . कार्यक्रम में क्लब के आईपीपी दीप गोयल, पीपी मधुर चितलांग्या , यश जैन, संदीप अग्रवाल , महेश बंसल , श्रीकांत अग्रवाल, मयंक रोज़िंदार, नवीन अग्रवाल , नीलाद्री साहा, अंशुल जैन ,सुशील जैन , अभिनव बंसल, निकेत मेहता , अमित अग्रवाल , अमन मेहता , संजय अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल , विवेक सूरी , प्रतीक गर्ग व वरिष्ठ नेता देवांगन , भागचंद जैन इत्यादि व बोरई गांव के जन सामान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts