रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक (रेल), रायपुर छत्तीसगढ़ जे० आर० ठाकुर द्वारा दिनांक 13.10.2023 को समीक्षा बैठक ली गयी। इस
दौरान उप पुलिस अधीक्षक (रेल), विभागीय निरीक्षक (रेल) एवं समस्त थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित रहें। बैठक में विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अधिकारी / कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु निर्देश दिये गये।
अपराधियों व पुराने बदमाशों पर निगाह रखने व कार्यवाही करने, स्थायी / गिरफ्तारी वारंटो की तामीली करने तथा रेलवे परिक्षेत्र एवं सीमावर्ती राज्यों की ओर से आने वाली ट्रेनों में आरपीएफ बल व जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, अधिक मात्रा में नगदी के परिवहन पर रोक लगाने, ट्रेनों में पार्सल के माध्यम से भेजे जाने वाले व आने वाले संदिग्ध सामानों की चेकिंग करने व आपत्तिजनक सामान पाये जाने पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करने एवं धारा 107, 116 ( 3 ) जा.फौ. की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये साथ ही समस्त अधिकारी / कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदीपूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
चुनाव के परिप्रेक्ष्य में रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली संभावित घटना/दुर्घनाओं से तत्काल निपटने हेतु उप पुलिस अधीक्षक (रेल) को अपने मार्गदर्शन में जीआरपी, आरपीएफ एवं
जिला पुलिस बल के संयुक्त टीम की मॉकड्रील की कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
चुनाव के परिप्रेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक (रेल), विभागीय निरीक्षक (रेल) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को जीआरपी क्षेत्रांतर्गत लगातार सघन चेकिंग कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं।















