BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रेल मदद एप से यात्री की समस्स्यों का किया जा रहा त्वरित निराकरण, अब तक 36 हजार से अधिक मामले निपटे

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 01 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक रेल मदद एप पर प्राप्त रेल यात्रियों के लगभग 36000 समस्याओं/ शिकायतों का शत-प्रतिशत त्वरित समाधान निदान किया किया गया।

डिजिटल पहलों के अनुरूप भारतीय रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल करते हुए रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये रेलवे के द्वारा ‘रेल मदद’ नाम से एक एप जारी किया है।

रेल मदद एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में उन्हें लगातार जानकारी मुहैया कराता है । यात्री को इस एप पर रजिस्टेशन के बाद एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराकर रेलवे द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी भी एसएमएस द्वारा दी जाती है।

पूर्व में रेलवे के द्वारा जितनी भी हेल्पलाईन नंबर इस्तेमाल में थी उन सभी को ‘रेल मदद’ एप में समाहित की गई है । हेल्पलाईन नंबर 139 पर भी काल करने से ‘रेल मदद’द्वारा यात्रियों की समस्याओं का निराकरण किए जा रहे है।

इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषतायें इस प्रकार हैं:

• रेल मदद में फोटोग्राफ भेजने की सुविधा है जिससे कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का आंकलन जल्द हो जाता है ।

• रेल मदद ऐप शिकायतों की जानकारी को दर्ज कर शिकायत संख्या जारी करता है ।

• रेल मदद ऐप शिकायत की जानकारी को डिवीजन के फील्ड अधिकारियों को उपलब्ध कराता है ।

• शिकायत के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी SMS के माध्यम से शिकायतकर्ता को पहुँचाता है।

• रेल मदद ऐप विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं (जैसे, सुरक्षा, बाल सहायता सेवा इत्यादि) के नंबर बताता है।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं /शिकायतों के निदान के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Related Posts