BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया जन्नत का नजारा का ये मनमोहक वीडियो, आपने देखा क्या ये नजारा?

 

सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फबारी से कश्मीर घाटी की सुंदरता काफी बढ़ जाती है, रेल मंत्रालय ने भी जन्नत का ऐसा ही एक नजारा शेयर किया है…

नईदिल्ली (ए)। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से उत्तर भारत को प्रचंड सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. उधर बर्फबारी कश्मीर का नजारा और खूबसूरत हो चुका है. जम्मू-कश्मीर को ‘धरती पर स्वर्ग’ कहा जाता है. यहां की वादियां, पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान, साफ-सुंदर झीलें और बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फबारी से घाटी की सुंदरता और बढ़ जाती है. रेल मंत्रालय ने भी जन्नत का नजारा शेयर किया है. रेल मंत्रालय की ओर से कश्मीर का एक वीडियो ट्वीट किया गया है. इस वीडियो में एक ट्रेन बर्फबारी के बीच से जा रही है. चारों तरफ बर्फ ही बर्फ जमी है. यह वीडियो बनिहाल से बडगाम के बीच का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो: इस वीडियो में ट्रेन जम्मू-कश्मीर के हामरे स्टेशन से गुजरती दिख रही है. जिसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि ये जन्नत के अंदर एक और जन्नत है. रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को गुरुवार 5 जनवरी की सुबह शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कश्मीर में हर तरफ बर्फ ही बर्फ: कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से तापमान माइनस में पहुंच गया है. सड़कें, मकान, पहाड़ हर तरफ बर्फ ही बर्फ है. ठंड का आलम यह है कि सब कुछ जम गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नल और हैंडपंप से आग जलाकर पानी निकलना पड़ता है. पीने के पानी से लेकर खाने पीने का सामान सब्जियां, खाने का तेल, बोतल में रखा जूस बर्फ बन जाता है।

सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड: वहीं राजस्थान के जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जयपुर में न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, 7 जनवरी से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी. बता दें कि तापमान गिरने से पेड़ पौधों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गई हैं. गलन भरी सर्दी से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. सर्दी ने इसबार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

https://twitter.com/RailMinIndia/status/1610826328839946241?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1610826328839946241%7Ctwgr%5E4a463893fa5f2eca51aced66057c9ab59b005220%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fjammu-kashmir-train-passing-through-snow-in-kashmir-rail-ministry-shared-video-2300662

Related Posts