BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेल पटरी पर गिरा विशालकाय पेड़, पैसेंजर ट्रेन हुई हादसे का शिकार, लोको पायलट हुआ घायल

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा से अंतागढ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस हादसे से यात्रियों की जान आफत में आ गई थी। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन सुबह 4 बजे पेड़ से टकरा गई।

रेल की पटरी में एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिरा हुआ था। गिरे हुए पेड़ में ट्रेन की टक्कर हुई है। पायलट को मामूली चोट आई है। बाकी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकरी के अनुसार, भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैम्प के पास यह हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकरा गई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। वहीं पेड़ को पटरी से हटाने का काम जारी है।

बता दें कि रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दल्लीराजहरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार दिया है। इससे अंतागढ़ सहित कांकेर जिले के लोगों के लिए रायपुर रेल माध्यम से आने-जाने के लिए काफी आसानी होती है।

Related Posts