रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. रेलवे ने इस हादसे में घायल लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है…
चंद्रपुर (ए)। महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से रविवार (27 नवंबर) को बड़ा हादसा हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में करीब 10-15 लोग जख्मी हुए हैं. हादसे के दौरान कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से पुल से ट्रैक पर गिर गए. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।
इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. रविवार शाम करीब 5 बजे ये हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे के समय कई यात्री ट्रैक पार कर रहे थे. ये फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एक और दो को जोड़ता है।
सीपीआरओ ने दिया बयान: सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया था. घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की: सीपीआरओ ने कहा कि रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करके सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया कि, “महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का हिस्सा ढहने से हुआ. हादसा अत्यंत दुर्भाग्यजनक है. प्रभु श्रीराम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. यह संयम का समय है।”
https://twitter.com/ANI/status/1596849224095698944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1596849224095698944%7Ctwgr%5E9608de33eda77429e4b3cf0905017a8315bf5c7f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fmany-injured-after-foot-over-bridge-collapsed-at-ballarshah-railway-station-in-chandrapur-maharashtra-ann-2268819















