BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे साइडिंग एरिया में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 नग लोहे के खम्भा एवं एल्युमिलियम तार जप्त

05 नग लोहे के खम्भा एवं एल्युमिलियम तार किमती लगभग 02 लाख रूपये के चोरी के प्रकरण का किया गया खुलासा…आरोपीगण द्वारा घटना स्थल में मोटर सायकल को छोडकर हो गये थे फरार…

 

बलौदाबाजार। शहर मे लगातार हो रही चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने तथा अपराध की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार झा के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 251/24 धारा 379,34 भादवि के मामले का खुलाशा कर अपराध मे संलिप्त आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया है।

प्रार्थी प्रमोद कुमार पटवा निवासी विनायकम कालोनी रायपुर रोड बलोदाबाज़ार निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 29.03.2024 को में रात्रि 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक था कि, उसी दौरान मेरी सेक्युरिटी एजेंसी का साइड इंचार्ज निजामुद्दीन कुरैशी मुझे फोन कर बताया कि देवरी रेलवे साइड में कुछ लोग वहा लगे लोहे के खम्भा को काट कर चोरी कर ले जा रहे है।

सुचना पर मै निजामुद्दीन कुरैशी और वहां लगे गार्ड नाथू राम यादव और बृजमोहन मनहरे के साथ जाकर देखा तो चोरी करने वाले लोग हम लोगो को आता देखकर भाग गए। पास जाकर देखा तो अज्ञात चोर द्वारा रेलवे साइड से 05 नग खम्भा को काट कर चोरी कर ले गए थे।

एक नग लोहे के खम्भा को वही पर काटकर छोड़ दिए थे पास में ही अज्ञात लोगो का मोटर सायकल हौंडा कंपनी की मोटर सायकल CG22 K0195 और एक नग सिलेंडर और लिफ्टिंग बेल्ट और कटा हुआ एलुमिनियम का तार पड़ा हुआ था।

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे साइडिंग से 05 नग लोहे के खम्भा 02 लाख रूपये को काटकर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान पता तलाश कर आरोपी 01. डीकेश कुमार भारद्वाज पिता संतोष कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन नया भरसेला (कंजी) 02. गोपी साहू पिता मनाराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन नया भरसेला (कंजी) द्वारा अपने मेमोरंडम कथन में चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार, कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर न्यायालय प्रेषित किया गया हैं। कि प्रकरण में आरोपियों से लगभग ₹01 लाख रूपये कीमत मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रआर. अमोल कंवर, उत्तम चतुर्वेदी एवं थाना सिटी कोतवाली का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीगण-
1. डीकेश कुमार भारद्वाज पिता संतोष कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन नया भरसेला (कंजी) थाना सिटी कोतवाली।
2. गोपी साहू पिता मनाराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन नया भरसेला (कंजी) थाना सिटी कोतवाली।

Related Posts