BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेन के अंदर बेडरोल उपलब्ध करने की सुविधा पुन: शुरू हुई

रायपुर-10 मार्च 2022/पीआर/आर/542- कोरोना वायरस के संक्रमण एवं प्रभाव को रोकने हेतु भारतीय रेलवे ने भी इसके तेजी से प्रसार एवं प्रभाव को रोकने हेतु कई प्रभावी कदम उठाएं गये थे। रेल प्रशासन ने सफर के दौरान वातानुकुलित कोचो में यात्रियों को प्रदान की जाने वाली बेडरोड की सुविधा को आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया था।

दिनांक 10 मार्च, 2022 को रेल बोर्ड के निर्देशानुसार रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा बेडरोल की सुविधा पूर्ववत तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे है।

Related Posts