BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे पटरी पर लेटकर युवक कर रहा था आत्महत्या, तीन मिनट में पहुँच कर डायल- 112 की टीम ने बचाई जान

डायल 112 की त्वरित कार्यवाही से आत्महत्या कर रहे युवक की बचायी गई जान…ट्रेन की पटरी पर लेटकर कर रहा था आत्महत्या…तीन मिनट में पहुँच कर डायल- 112 की टीम ने बचाई जान…

 

बिलासपुर। चकरभाठा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक युवक चकरभाठा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पटरी पर लेट कर आत्महत्या कर रहा हैं, सूचना प्राप्त होने पर चकरभाठा ईगल वन इवेंट को गंभीरता से लेते हुए 03 मिनट में घटनास्थल पहुंची, देखा तो ट्रेन सामने से आ रही थी और युवक पटरी पर लेटा हुआ था।

टीम द्वारा तत्काल दौड़ कर युवक को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य में कभी भी इस तरह का कदम ना उठाने की सलाह देते हुए, शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइश दी गई।

112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर युवक के परिजन द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं चकरभाठा डायल 112 के आरक्षक 1495 त्रिलोक सिंह एवं चालक चंचल धुरी को धन्यवाद किया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त कर्मचारी के काम की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया। देखे वीडियो…

 

Related Posts