BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ: मंत्री के विभागों का हुआ बंटवारा, कैबिनेट की हुई पहली बैठक, कैबिनेट ने यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर की पूजा-अर्चना, सीएम को मिली Z कैटगरी की सुरक्षा

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार सीएम बनते ही उन्हें सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से जेड कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके साथ तैनात रहेंगे। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के यलो बुक की सुरक्षा गाइडलाइन के तहत जेड सिक्योरिटी दी गई है, जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के प्रोटोकॉल का पूरा विवरण है…

 

 

नई दिल्ली (ए)। दिल्ली करीब 27 साल के बाद एक निर्णायक जनादेश के साथ बीजेपी की वापसी हुई है। रेखा गुप्ता की अगुवाई में नई सरकार ने शपथ ले ली है। इस नई बीजेपी सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिनमें अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करना, पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना, शहर के प्रदूषण और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को ठीक करना और यमुना की सफाई शामिल है। भाजपा सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की वित्तीय सेहत पर नजर रखते हुए ये सारे काम करने होंगे। अपने गठन के बाद से पहली बार सत्ता से बाहर हुई आम आदमी पार्टी अब विपक्ष में होगी, और भाजपा पर दबाव बनाएगी।

दिल्ली सरकार ने गुरुवार रात आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर यमुना की आरती की हो।

इस दौरान वासुदेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया था। फल-फूल, मिठाई, दीये, थाली व अन्य पूजा सामग्री रखी गई थी। इसके अलावा घाट को दीपावली की तरह रोशनी से सजाया गया था। इसके अलावा कुर्सियां व पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री आरती में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो लोग नारे लगाने लगे। इस दौरान सीएम ने यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सभी प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से किए गए इस वादे के प्रति उनकी सरकार समर्पित रहेगी।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उन्हें जेड सुरक्षा के साथ-साथ अब वह सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी जो दिल्ली के मुख्यमंत्री (सीएम) को प्राप्त होती हैं। सैलरी, बंगला, वाहन, सुरक्षा, लोन और फ्री बिजली समेत कई सुविधाएं रेखा गुप्ता को दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभाग
1. रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री

वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार विभाग। कोई अन्य विभाग, जो मंत्रियों को आवंटित न हो।

2. प्रवेश साहिब सिंह, कैबिनेट मंत्री
पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग, जल, गुरुद्वारा चुनाव विभाग।

3. आशीष सूद, कैबिनेट मंत्री
गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा।

4. सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कैबिनेट मंत्री
खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और उद्योग विभाग

5. रविंदर सिंह (इंद्रराज), कैबिनेट मंत्री
समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता और चुनाव विभाग।

6. कपिल मिश्रा, मंत्री
कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार, विकास विभाग, संस्कृति, कला व भाषा, पर्यटन विभाग

7. डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।

Related Posts