BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली BSF हेडक्वार्टर के नए आईजी इन्दराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया

भिलाई। बीएसएफ के रिसाली स्थित सीमांत मुख्यालय में नए आईजी की पोस्टिंग हुई है। गुरुवार को आईजी इन्दराज सिंह रिसाली हेडक्वार्टर पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने हेडक्वार्टर में तैनात अन्य अफसरों व जवानों से मुलाकात की और फीडबैक लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी इन्दराज सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल को अपना काम करने के लिए स्थानीय लोगों का विश्वास सबसे पहले जीतना जरूरी है। सीमा सुरक्षा बल में काम करने वालों के लिए चैलेंज हर जगह है लेकिन चैलेंज को स्वीकार कर उसे पूरा करना सीमा सुरक्षा बल बखूबी जानती है। यही वजह हैं कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सीमा सुरक्षा बल के कंधों पर काफी ज्यादा है।

बता दें इन्दराज सिंह, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल ने 1986 में सीमा सुरक्षा बल में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। अपने 36 वर्ष के सेवाकाल के दौरान इन्दराज सिंह  महानिरीक्षक बीएसएफ ने पंजाब के आतंकवाद, नार्थ ईस्ट के दुर्गम इलाके के उग्रवाद, कश्मीर के आतंकवाद का सामना करने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारत-बांग्लादेश बार्डर, भारत-पाकिस्तान बार्डर और बल मुख्यालय में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

Related Posts