भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के सभापति केशव बन्छोर ने विभाग वार सलाहकार समितियों का पुनर्गठन किया है। इस समिति में महापौर परिषद के सदस्यों को प्रभारी सदस्य बनाया गया है जबकि सभी विभाग में 7- 7 को सदस्य बनाया गया है।
सभापति ने जल कार्य, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग के लिए चंद्रभान सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा एवं स्वच्छता विभाग के लिए गोविंद चतुर्वेदी, राजस्व बाजार तथा वाहन विभाग के लिए चंद्र प्रकाश सिंह को प्रभारी सदस्य बनाया है।
वही आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग के लिए अनूप डे को प्रभारी सदस्य बनाया है जबकि शिक्षा, खेलकूद तथा युवा कल्याण विभाग के लिए सनीर साहू, पुनर्वास तथा नगर नियोजन, उद्यानिकी तथा संचार विभाग के लिए परमेश्वर कुमार को प्रभारी सदस्य बनाया है।
जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के लिए सोनिया देवांगन को तथा महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण, तथा आजीविका विभाग के लिए सीमा साहू को प्रभारी सदस्य बनाया है।
















