BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम क्षेत्र में बनेगा 50 लाख से नाली, सड़क व भवन: मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करने महापौर ने किया भूमिपूजन

 

रिसाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को पूरा करने महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू लगातार भूमिपूजन कर रहे है। रविवार को जोरातराई, डुंडेरा और रूआबांधा के वार्डो में सड़क, नाली और भवन बनाने नारियल तोड़ा। इन क्षेत्रों में 50 लाख से अधिक की राशि खर्च की जाएगाी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने रिसाली निगम क्षेत्र में भवन बनाने से लेकर अधोसंरचना मद से प्रत्येक वार्ड में 8-8 लाख से विकास करने के लिए राशि आबंटित की है। इस राशि से होने वाले विकास के लिए मांग उनुरूप औपचारिकता पूरी कर विकास कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महापौर ने रविवार को सबसे पहले सुबह 9 बजे अपनी टीम के साथ वार्ड 37 जोरातराई पहुंची और भूमिपूजन की। इसके बाद वार्ड 35 डुंडेरा, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण व अंत में वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व में भूमिपूजन किया।

ये थे उपस्थित: भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सोनिया देवांगन, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महामंत्री चन्द्रकांत कोरे, पार्षद हरीश नायक, खिलेन्द्र चंद्राकर, ममता यादव, शिला नारखेड़े, सारिका प्रेम साहू, जाहीर अब्बास, टिकम साहू, एल्डरमेन अजीत यादव, मो. निजाम, संध्या वर्मा, तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।

इस कार्य का हुआ भूमिपूजन: वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर सीसी रोड 8 लाख, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण नाली निर्माण 8 लाख, रूआबांधा पूर्व वार्ड 4 नाली निर्माण 8 लाख, जोरातराई वार्ड 37 कर्माभवन 10 लाख, व नाली निर्माण 8.50 लाख व डुंडेरा पश्चिम वार्ड 35 में 8 लाख से नाली निर्माण कार्य शामिल है।

Related Posts