BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम क्षेत्र के सड़क के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिलाया 5 करोड़ रुपए: आज मितानिनों का करेंगे सम्मान

 

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण के विधायक और लोकनिर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के बदहाल सड़को को सवारने प्रयास किया है। बीटी रोड ( डामरीकरण) मरम्मत के लिए 5 करोड़ स्वीकृत किया है। इस राशि से निगम क्षेत्र के सभी बीटी रोड का संधारण किया जाएगा। रिसाली निगम क्षेत्र के गली कूचों की सड़कों को बनाने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने मुख्य सड़कों को सवारने राशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने सभी जीर्ण शीर्ण बीटी रोड को नए सिरे से पेच वर्ग करने राशि उपलब्ध कराई है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। टेंडर कार्य की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुरैना से रुआबाँधा तक के सड़कों का पेच कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इन क्षेत्र में खर्च होगा 5 करोड़
वार्ड 2 पंथी चौक से झिरिया तालाब तक 28 . 88 लाख , झिरिया तालाब से एनेसपीसीएल मोड़ तक 28 .88 , वार्ड 14 कल्याणी मंदिर से बीआरपी चौक व वार्ड 12 मैत्री गार्डन रोड 5.19, वार्ड 22 आशीर्वाद भवन सीनेसपीसीएल बस स्टॉप तक 28.34 , मिश्रा घर से मार्केट तक व ज्योति आटा चक्की सौम्या ब्यूटी पार्लर तक 24 .80 , डेस्टिनेशन अपार्टमेंट के चारो ओर व सड़क 5 व 6 – 24.77 , वार्ड 23 सड़क 19 -5.43 , वार्ड 24 सड़क 4 आजाद मार्केट 9.50 , वार्ड 25 आशीष नगर साहू फैंसी के सामने 23.63 , वार्ड 25 सड़क 21 में 5.40, आशीष नगर रामगोपाल मार्ग 13.05, वार्ड 26अवधपुरी चन्द्राकर ट्रेडर्स से हनुमान मंदिर 42.99, वार्ड 27 संगम डेयरी मार्ग 23.76, वार्ड 28 आशीष नगर पूर्व 27.85 , वार्ड 28 जल तरंग बार से सड़क 3 तक 26.63, वार्ड 29शिवाजी चौक से धनोरा रोड फाटक तक 32.02, वार्ड 30 इस्पात नगर राम मंदिर से साई मंदिर के बाजू 23.63 , हवेलीराम निवास से गौटिया घर तक 7.14 , वार्ड 32 नेवई भाटा रेड्डी क्लिनिक से दीक्षा स्कूल 9.64 , वार्ड 35 डुडेरा सियाराम चक्रधारी से नरेश व देवलाल यादव घर से चुरामन साहू तक 32.74 , वार्ड 36 डिकेन्द्र यादव घर से गार्डन तक 12.02, वार्ड 37 जोरा तराई अशोक घर से अरुण सिंह घर तक व सुलभ से स्कूल तक 6.87 , वार्ड 38 स्टोर पारा राजेन्द्र घर से पार्वती बाघ घर तक 11.67 और वार्ड 40 बस्ती हास्पीटल से वार्ड 38 शिव मंदिर तक 48.17 लाख खर्च की जाएगी।

नगर निगम रिसाली के 500 से अधिक मितानीन बहनें प्रदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों होंगे सम्मानित
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम रिसाली के सामने मैदान वार्ड 7 रिसाली सेक्टर में स्वास्थ्य सेवा में उलेखनीय कार्य कर रही नगर निगम के मितानीन बहनों का स्वास्थ्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 4 दिसम्बर दिन रविवार को दोपहर 1 बजे रखा गया है।

उल्लेखनीय है प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी मितानिन बहनों की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की हैं, वह मितानिनों के प्रयास के बिना संभव नहीं होती। इसीलिए उन्हें सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विद्यायक ताम्रध्वज साहू होंगे। अध्यक्षता रिसाली नगर निगम के महापौर शशि सिन्हा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू, सभापति केशव बंछोर सहित समस्त एम आई सी मेंबर एवं समस्त पार्षद गण व नगर निगम के वरिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।

Related Posts