भिलाई। नवगठित रिसाली निगम के पहले निकाय चुनाव में जीते पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण कर लिया। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सभी 40 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलवाया।
इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद विजय बघेल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांवला राम डाहरे, रमशीला साहू, शालिनी यादव, बृजमोहन सिंह, जितेंद्र साहू, केशव हरमुख, राकेश पाण्डेय, अवधेश चौहान, विनोद गुप्ता, अमित जैन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


शपथ ग्रहण के साथ ही रिसाली निगम की पहली महापौर और सभापति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आज दोपहर तक नए महापौर और सभापति की भी घोषणा हो जाएगी। यहां देखे शपथ ग्रहण का पूरा वीडियो…
https://youtu.be/W73NgS9sEnc















