रिसाली। महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने अलग अलग वार्ड में बनने वाले सड़क व गली सीमेंटीकरण के लिए शनिवार को भूमिपूजन किया। निगम ने चार कार्य के लिए कुल 32 लाख स्वीकृत किया है।
भूमिपूजन अवसर पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में रिसाली क्षेत्र में विकास निरंतर किया जा रहा है। लोगो को अधिक से अधिक सुविधा मिले यही उनका प्रयास है। छोटा निगम होने के बाद भी हर वार्ड में कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसका क्रमशः भूमि पूजन वे कर रही है। महापौर व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुबह 9 बजे सबसे पहले वार्ड 23 पहुँचे। इसके बाद वार्ड 25 आशीष नगर , वार्ड 10 रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान, और वार्ड 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर पहुँचकर सड़क बनाने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, एमआईसी अनूप डे , चन्द्रभान ठाकुर , गोविंद चतुर्वेदी , सनीर साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष मुकुंद भाऊ , महामंत्री चंद्रकांत कोरे , पार्षद जमुना ठाकुर , धर्मेंद्र भगत , मनीष यादव व एल्डरमेन उपस्थित थे।
मैत्री गार्डन पहुँच मार्ग पर लगेगा पेवर ब्लाक: नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में शामिल टाउनशिप से बरसाती पानी निकासी के लिए अधिकारियों ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। भिलाई इस्पात सयंत्र व नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारियों ने सयुक्त रूप से मरोदा व रिसाली सेक्टर का सर्वे किया। जल्द ही ढलान व पानी निकासी के लिए जगह का चयन कर निगम के अधिकारी ड्राइंग तैयार कर सयंत्र को सौपेगा।
बारिश में जल भराव की स्थिति को हमेशा के लिए खत्म करने आयुक्त आशीष देवांगन ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की उपस्थिति वाली बैठक में इस विषय को उठाया था। इसी परिपेक्ष्य में सयंत्र व निगम के अधिकारियों ने मरोदा व रिसाली सेक्टर का सर्वे शुक्रवार को किया। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि बारिश के पानी को सेक्टर 5 नाला तक पहुचाने निगम के अधिकारी लेबल चेक कर ड्राइंग तैयार करे। इसके बाद बीएसपी नाला निर्माण का कार्य आरंभ करेगा। साथ ही बीएसपी ने निगम क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय व डायग्नोस्टिक सेंटर में बिजली पानी शीघ्र उपलब कराने की बात कही।
निगम लगाएगा पेवर ब्लाक: आयुक्त आशीष देवांगन ने मैत्री गार्डन चौक का सौन्दर्यी कारण करने तैयार प्लान के बारे में विस्तृत चर्चा की।बीएसपी के अधिकारियों ने प्लान को देख शीघ्र एनओसी देने स्वीकृति दी। आयुक्त ने कहा कि एनओसी मिलने के बाद जल्द ही मैत्री गार्डन मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लाक लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा।
डीपीएस चौक का भी सर्वे: लोक निर्माण विभाग दुर्ग डीपीएस चौक का सौन्दर्यीकरण करने राशि स्वीकृत की है। इसके लिए बीएसपी के अधिकारियों ने जल्द एनओसी जारी करने का आस्वासन देते कहा कि वे साथ ही साथ चौक पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू करेंगे। निगम व सयंत्र के अधिकारियो ने डीपीएस चौक से कल्याणी मंदिर मार्ग को चौड़ा कर पेवर ब्लाक लगाने तैयार प्लान पर भी चर्चा की।















