BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम की प्रथम महापौर एवं सभापति समेत नवनिर्वाचित पार्षद एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा सिंह का हुआ भव्य स्वागत

भिलाई। रिसाली नगर निगम चुनाव में एकतरफा जीत के बाद प्रथम महापौर शशी सिन्हा, प्रथम सभापति केशव बंछोर के सम्मान में रखा गया भव्य कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद गण एमआईसी मेंबर, सरिता साहू समेत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्र सिंह की मौजूदगी देखने को मिली।

विशेष सम्मान करते हुए शशि सिन्हा एवं केशव बंछोर सभी मौजूद नवनिर्वाचित पार्षद गण गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की बहू सरिता साहू, सुभद्रा सिंह एवं युवा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला से स्वागत एवं सम्मान किया गया।  कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की टीम भी मौजूद रही। महिलाओं द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवनिर्वाचित वैशाली के प्रथम महापौर एवं सभापति ने अपनी मन की बात बताते हुए सभी पार्षदों का सम्मान करते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में चलने की इच्छा जाहिर की।

 

सुभद्रा सिंह ने सभी MIC सदस्यों को दी बधाई, कहा- शहर विकास के लिए सभी करे काम- नगर निगम भिलाई में चार बार की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह ने सभी नवनियुक्त एमआईसी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा है कि, शहरहित में बेहतर कार्य करें। शहर सरकार में बतौर मंत्री उनका चयन हुआ है। जो जिम्मेदारी संगठन व मेयर ने दी है उस पर सभी खरा उतरे। सभी को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। पहले भी समाजसेवा करती थी और आगे भी करती रहूंगी।

हमारी कांग्रेस की नेत्री व महासचिव प्रियंका गांधी कहती हैं, लड़की हूं, लड़ सकती हूं। इस टैग लाइन को बढ़ाने का काम करती रहूंगी। मैं महिला हूं, आगे भी महिलाओं और गरीब एवं हर वर्ग के हित के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी। संगठन के दिए हर दायित्व को पहले भी निभाती रही हूं, निभा रही हूं और आगे भी निभाते रहूंगी। सुभद्रा सिंह ने कहा कि, किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। सभी नवननियुक्त एमआईसी सदस्यों को मेरी शुभकामनाएं।

Related Posts