BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगम एमआईसी ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जताया आभार

 

रिसाली। शहर के बीटी रोड की मरम्मत करने 5 करोड़ दिलाए जाने पर नगर पालिक निगम रिसाली के एमआईसी ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया। महापौर परिषद के सद्स्य मंगलवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण विभाग मंत्री से मुलाकात की। सद्स्यों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। मंत्री ने एमआईसी सद्स्यों से कहा कि वे पहले निगम की आय बढ़ाने मंथन करे। उन्होंने चल रहे विकास कार्यो के गुणवत्ता पर ध्यान रखने कहा। साथ ही ऐसे कार्यो को प्राथमिकता से करे जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिले। गृहमंत्री से मुलाकात करने वाले चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, पार्षद चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, विनय नेताम आदि शामिल थे।

रिसाली सेक्टर में लगेगा हाईमास्क, महापौर ने किया भूमिपूजन: रिसाली सेक्टर पूर्व वार्ड नं. 7 में हाईमास्क लाइट और नाली निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर ने भूमिपूजन किया। बुधवार को निगम कार्यालय के सामने खेल मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि रिसाली सेक्टर टाउनशिप का हिस्सा है।

4 दशक से भी पहले की काॅलोनी है। वर्तमान में नाली और प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्राथमिकता के आधार पर हम कार्यो को मूर्त रूप दे रहें है। इस अवसर पर महापौर परिषद के सद्स्य अनुप डे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, ईश्वरी साहू, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद संजू नेताम, जमुना ठाकुर, अनिल देशमुख, एल्डरमेन संतू यादव, निजाम, शिशिर साहू, आदि उपस्थित थे।

Related Posts