BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली चुनाव: कांग्रेस से महापौर के लिए शशि सिन्हा और सभापति के लिए केशव बंछोर ने जमा किया नामांकन, भाजपा से रमा साहू और धर्मेन्द्र भगत

भिलाई/रिसाली। नवगठित रिसाली निगम के पहले निकाय चुनाव में जीते पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण कर लिया। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सभी 40 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलवाया।

शपथ ग्रहण के साथ ही रिसाली निगम की पहली महापौर और सभापति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के तरफ से महापौर के लिए शशि सिन्हाने नामांकन दाखिल किया है वही सभापति के लिए केशव बंछोर ने नामांकन भरा है।

भाजपा के तरफ से महापौर के लिए रमा साहू ने नामांकन दाखिल किया है वही सभापति के लिए धर्मेन्द्र भगत ने नामांकन जमा कर दिया है।

अब देखना है यह है कि किसको कितना मत मिलता है और कौन इस नवगठित नए निगम के पहले महापौर और सभापति के पद पर आसीन होता है। वैसे कांग्रेस के पास बहुतमत है और उनका महापौर और सभापति बनना तय माना जा रहा है। महापौर और सभापति को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू ने यह बात कही…देखे वीडियो..

https://youtu.be/CeP28rFseKo

Related Posts