राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई, मतगणना के बाद इन राज्यों में पार्टी की क्या रणनीति होगी, उस पर भी चर्चा हुई…
नईदिल्ली (ए)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामो के बाद की रणनीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा बैठक में पार्टी के एक और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को बताया कि आज की बैठक में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई. बता दें कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है. यहां दो चरणों की वोटिंग बाकी है, जबकि मणिपुर में भी दो चरणों में चुनाव होने हैं. सभी राज्यों में एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी।
पार्टी की रणनीति पर हुई चर्चा
बहरहाल, राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई. मतगणना के बाद इन राज्यों में पार्टी की क्या रणनीति होगी, उस पर भी चर्चा हुई। श्री गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान और लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गयी है. इस चुनौती से निपटने पर भी चर्चा हुई।
Chhattisgarh, Rajasthan CMs meet Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi to discuss strategy after Assembly election results
Read @ANI Story | https://t.co/knSsVi5EwR#Congress pic.twitter.com/BGqs6gyoeY
— ANI Digital (@ani_digital) February 27, 2022
कांग्रेस से है लोगों को उम्मीदें: अशोक गहलोत
उन्होंने कहा कि विपक्ष में एकमात्र कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है. इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र और संविधानकी रक्षा में अपना योगदान दें. उन्होंने राजस्थान में फिर से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किये जाने के अपने फैसले की तारीफ की. कहा कि नयी पेंशन योजना से सभी नाखुश थे।
10 मार्च के बाद क्या होगी कांग्रेस पार्टी की रणनीति
पांच राज्यों में मतगणना यानी 10 मार्च 2022 के बाद पार्टी की क्या रणनीति होगी, उस पर आज विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में राज्यसभा में रक्त सीटों को भरने की भी रणनीति बनी. इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना जैसी नीतियां कांग्रेस शासित सभी राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर लागू की जायेंगी।















