BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर साइंस कॉलेज दुर्ग में आयोजित हुई विविध कार्यक्रम

 

दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई ने रासेयो के स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर एनएसएस स्थापना दिवस पर प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में उनके आदर्शो पर चलने की बात कही।

उन्होंने विवेकानंद जी की शिक्षाओं को आज के युवाओं के लिए सबसे प्रासंगिक बताया। इसके बाद सभी एनएसएस छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में रैली निकालकर परिसर में एनएसएस के गीतों तथा नारों से युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके पश्चात् एनएसएस इकाई के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।

इसके साथ स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में गमलों में फूलदार पौधों का रोपण किया । एनएसएस छात्र इकाई के प्रभारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने जानकारी दी कि इसके अलावा एनएसएस स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए देशी खेलों का भी आयोजन किया जिसमें रुमाल झपट्टा, कितने भाई कितने, राम रावण जैसे खेल प्रमुख थे।

इस कार्यक्रम में महविद्यालय के एनएसएस छात्रा इकाई प्रभारी डॉ मीना मान, माइक्रो बायलॉजी की एचओडी डॉ प्रज्ञा कुलकर्णी, क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेंद्र कुलदीप, प्रो मोतीराम साहू, एनसीसी अधिकारी प्रो प्रशांत दुबे, जनभागीदारी समिति के सदस्य डामेंद्र परगनिहा एवं पूर्व छात्र आदित्य नारंग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक दलनायक लेविस कुमार, दलनायिका मानसी यदु, डेनिल, पारस, चैतन्य, मृदुल, मोरध्वज , सत्तेक , प्रतिभा, आंचल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts