राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा (बखत) में सात दिवसीय विशेष शिविर में नशा मुक्त समाज के लिये युवा ‘‘स्वंय से पहले आप’’ कार्यक्रम में पहुंच कर एस.पी. राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा के खिलाफ किया जागरूक…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव (छ.ग.) राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा (बखत) में सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 27.01.2024 से 02.02.2024 तक नशा मुक्त समाज के लिये युवा ‘‘स्वंय से पहले आप’’ कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें आज दिनांक 31.01.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा पहुंच कर उपस्थित स्कूली छात्र/छात्राओं एवं ग्राम के युवाओं को कहा कि युवा देश की ऊर्जा होते है। युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
हम लोग भारत को किताबों में पढ़ते आ रहे अब भारत उससे अलग है, आज हमारा भारत विकसित देश है विकाशशील से आगे निकल चुका है। भारत को नशा मुक्त बनाने के लिये युवाओं को आगे आना होगा। इनकी भागेदारी से ही एक सभ्य समाज की संरचना होगी।
हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह अपने पड़ोस में नशे को पैर नही जमाने देगा तथा हर युवा यह ठान ले कि वह युवाओं को नशे का आदी नही होने देगा तो, समाज को नशा मुक्त करने में सफलता अवश्य मिलेगी।
तत्पश्चात बच्चो ने पुलिस अधीक्षक आ मोहित गर्ग से यूपीएससी कैसे पास करें सवाल पूछने पर श्री गर्ग ने बच्चों को यूपीएससी तैयारी करने का टिप्स बताएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।















