BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, 3 कमांडो बर्खास्त, दो का हुआ तबादला

NSA चीफ अजीत डोभाल की सुरक्षा में हुई चूक मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा में तैनात 3 कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है, जिस वक्त ये कमांडो अजीत डोभाल की सुरक्षा में तैनात थे उस समय एक अपरिचित गाड़ी उनके आवास के गेट तक पहुंच गई थी…

नईदिल्ली (ए)। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा में तैनात 3 कमांडो को बर्खास्त कर दिया है. सुरक्षा में चूक होने के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तीनों कमांडो सेवा से बर्खास्त हो गये हैं. वहीं, सीआईएसएफ की ‘वीआईपी’ सुरक्षा इकाई के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला भी कर दिया गया है।

Related Posts