BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर बताई वजह

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने की ज‍िम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मैंबर गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है ज‍िसो लेकर सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट भी ल‍िखी है…

जयपुर (ए)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने गोगामेड़ी को जयपुर में उनके आवास पर निशाना बनाया ज‍िसकी ज‍िम्‍मेदारी कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश रोहित गोदारा ने ली है. रोहित ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हत्या की वजह का खुलासा भी किया है।

गोगामेड़ी के मर्डर की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस गोलीबारी की वारदात में सुखदेव सिंह का बॉडीगार्ड भी घायल हुआ है. वहीं, नवीन सिंह शेखावत नाम का हमलावर क्रॉसफायरिंग में मारा गया है।

रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा कपूरसरी, गोल्डी बराड़ भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी हम लेते हैं, यह हत्या हमने करवाई है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था, उनको पूर्ण रूप से मजबूत करने का काम करता था और रही बात हमारे दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें।’

हत्‍या से जुड़ी खास बातें एक नजर में

  • राजपूत समुदाय के सदस्यों ने जयपुर के एक अस्पताल के बाहर क‍िया विरोध प्रदर्शन
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर अस्‍पताल के बाहर रखा
  • समर्थकों ने पुल‍िस प्रशासन के ख‍िलाफ जमकर नारेबाजी भी की
  • गोगामेडी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली
  • वारदात को अंजाम देते हुए एक बदमाश भी गोली लगने से मौत हो गई
  • रोहित ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हत्या की वजह का खुलासा किया
  • रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ

 

Related Posts