BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने समाधि स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि

इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं… “अटल जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, किशोर अवस्था से लेकर जीवन के अंत तक शरीर ने जब तक साथ दिया वो जीए, देश के लिए, देशवासियों के लिए…

नईदिल्ली (ए)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है. भारतीय जनता पार्टी इसे गुड गवर्नेंस डे के रूप में मनाएगी। वहीं, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कही केंद्रीय मंत्री ने आज अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो को ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, “अटल जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन. भारत के लिए उनका योगदान अमिट है. उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है.” इस शेयर वीडियो में पीएम मोदी ने अपनी आवाज में अटल जी को श्रद्धांजलि दी है।

 

वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं…इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं… “अटल जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे. किशोर अवस्था से लेकर जीवन के अंत तक शरीर ने जब तक साथ दिया वो जीए, देश के लिए, देशवासियों के लिए… उसूलों के लिए, समान मनावी के अरमानों के लिए. एक विचार के प्रति प्रतिबद्धता के कारण राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण होने के कारण शून्य में से सृष्टि का निर्माण कैसे होता है उसे करने वालों में एक महापुरुष अटल बिहारी वाजयपेयी अग्रिम पंक्ति में उनका नाम है. उनके समृद्ध और विकसित, भारत के संकल्प को दोहराते हुए मैं हम सब की ओर से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हू।”

 

 

Related Posts