BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने आयेंगे छत्तीसगढ़, सीएम साय ने की अहम बैठक

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मार्च माह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर पहुंचेगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। बता दें कि इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है।

इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी महीने के अंत में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनका दौरा 30 मार्च को संभावित है। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास योजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं और नई परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को एक अहम बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के उच्च पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts