BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर और दुर्ग में हाईअलर्ट, IG अमरेश संभालेंगे सुरक्षा की कमान, जानिए शेड्यूल?

रायपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है. इस दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रायपुर और दुर्ग को हाईअलर्ट पर रखा गया है. रायपुर में सुरक्षा की दृष्टि से एक हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. राष्‍ट्रपति का मिनट टू मिनट दो दिवसीय कार्यक्रम राष्‍ट्रपति भवन ने राज्‍य सरकार को भेज दिया है।

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस दौरे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं. राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों में होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक वे रायपुर में पहले कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाली है। रायपुर एयरपोर्ट से एम्स, एनआईटी, नवा रायपुर, राजभवन, जगन्नाथ मंदिर समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिसक के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे. इसके लिए अन्य जिलो से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है।

आईजी अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह, प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, सुजीत कुमार, अभिषेक पल्लव, प्रशांत ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, अमित तुकाराम कांबले समेत अन्य कई अधिकारी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

Related Posts